Include this script into your page along with the iframe for a responsive media embed
डॉक्टर से अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपए की मांग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने कॉल गर्ल सहित अन्य एक महिला व तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरोह कई लोगों का अश्लील वीडियो बनाकर रुपए के लिए करते थे ब्लैक मेलिंग खंडवा से आकर कॉल गर्ल युवती ने बनाया था अपना गैंग। दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी एक डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक कॉल गर्ल द्वारा उसका संपर्क हुआ था इसी दौरान चाकू की नोक पर कॉल गर्ल ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर ₹10 लाख रुपए मांग करने लगी है जहां वीडियो वायरल कर कर बदनाम करने की धमकी दी गई मौके पर एक अन्य महिला और राज तोमर , शुभम सोहेल उर्फ सोनू भी पहुंचे और डॉक्टर को धमकाने लगे परेशान होकर आखिरकार डॉक्टर ने अपने साथ हुई पूरी घटना थाने पर बताई जिस पर पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए दो महिला सहित तीन अन्य आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है पूछताछ में सामने आया कि कॉल गर्ल रजनी (परिवर्तित नाम) अपना एक ग्रह चलाती है जिसमें एक अन्य महिला और तीनों साथ ही उसकी मदद करते हैं कई लोगों को इस तरह पास आकर उनका वीडियो बनाकर उनसे रुपए ठगे गए हैं बदनाम होने के डर से कोई पुलिस को शिकायत नहीं करता था वही ऐसी घटना में डॉक्टर द्वारा हिम्मत दिखाकर शिकायत करने पर पहली बार यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है अब पुलिस अन्य और भी फरियादियों की तलाश में जुट गई है और ऑफिस के पास से मिले मोबाइल फोन में कई लोगों का डाटा और अन्य जानकारियां भी मिली है जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।