Loading the player...

Vidya Balan की Jalsa का ओटीटी पर इस डेट को होगा प्रीमियर, जानें फिल्म की कहानी | Bollywood Fry

  • @Bollywood Fry द्या बालन (Vidya Balan) और शेफाली शाह (Shefali Shah) की फिल्म 'जलसा' (Jalsa) के प्रीमयर की डेट सामने आ गई है। ये फिल्म काफी समय से अटकी हुई थी और बीते दिनों तय हुआ था कि इसका ओटीटी प्लेटफॉर्म प्रीमियर होगा लेकिन डेट नहीं बताई गई थी। अब फाइनली डेट सामने आ गई है और फिल्म का प्रीमियर 18 मार्च, 2022 को अमेजन amazon प्राइम वीडियो पर होगा।
    विद्या बालन और शेफाली शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म 'जलसा' में अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए प्रीमियर डेट बताई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विद्या बालन एक पत्रकार की भूमिका में हैं। वहीं, शेफाली शाह एक कुक के किरदार नजर आएंगी। फिल्म एक पत्रकार और उसकी कुक के जीवन के माध्यम से सुनाई गई संघर्ष की कहानी है।
    फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का भी निर्देशन किया था।गौरतलब है कि विद्या बालन की फिल्म 'जलसा' से पहले उनकी दो फिल्में 'शकुंतला देवी: द ह्यूमन कंप्यूटर' और 'शेरनी' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई थीं। इस तरह की ये लगातार तीसरी फिल्म होगी जो सिनेमाघरो में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि विद्या बालन की ये तीनों फिल्म अमेजन amazon प्राइम वीडियो के पास गईं।
    --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
    Subscribe us...
    Don't Forget Subscribe our Chanel...
    You can watching more videos on this channel...
    Thanks for watching our videos...
    FACEBOOK: www.facebook.com/thebollywoodspy/

    Category : ALLONE

    #vidya#balan#की#jalsa#का#ओटीटी#पर#इस#डेट#को#होगा#प्रीमियर#जानें#फिल्म#कहानी#bollywood#fry

    0 Comments and 0 replies
arrow_drop_up