Include this script into your page along with the iframe for a responsive media embed
India में महिलाओं के अधिकारों के लिए कई आवाज़ें खूब ज़ोर-ज़ोर से उठती हैं. लेकिन जब हम उनके जीवन की बेसिक ज़रूरतों के बारे में बात करते हैं तो उसमें Sex को शामिल नहीं किया जाता. मानो ये महिलाओं के लिए है ही नहीं. क्योंकि हमारे यहां महिलाओं को देवी की उपाधि दी गई है और Sex की इच्छा भी रखने से उनकी पवित्रता खत्म हो जाएगी. हां, Sex करने की मनाही नहीं हैं कर सकती हैं लेकिन सिर्फ बच्चा पैदा करने के लिए या फिर अपने Husband के साथ उसकी मर्जी अनुसार.nnहम इस सीरीज़ में india की rural women के यौन जीवन के बारे में बताएंगें. यौन जीवन यानि उनकी sex life. सेक्स को लेकर उनके डिज़ायर्स, उनके अनुभव और उनकी सोच पर बात करेगें.nnइस सीरीज़ की पहली किस्त में महाराष्ट्र के सांगली जिले में रहने वाली सुनीता के जीवन से जुड़े अनुभवों को साझा किया जा रहा है. उनका नाम उनकी पहचान की गोपनियता को ध्यान में रखते हुए बदल दिया गया है.nnपहली बार सुनीता ने sex अपने husband के ही साथ किया था. तब उसकी उम्र 17 और उसके पति की उम्र 25 वर्ष थी. दोनों maharashtra के सांगली जिले में मवेशी पाला करते थे. शादी के शुरूआती पांच सालों में सुनीता को दो बच्चे हुए. उसके जीवन में sex सही था. ज़्यादा बेहतर नहीं था, पर मिल रहा था. लेकिन फिर सुनीता के पति ने शराब पीना शुरू कर दिया. वो खूब शराब पीने लगा. जिसके कारण उनका रिश्ता बहुत कमज़ोर हो गया उनके जीवन से sex लगभग गायब हो गया. जब भी सुनीता का पति घर आता तो वो नशे में होता और सुनीता के पास बैठने या उससे बात करने के बिल्कुल मूड में नहीं होता था. सुनीता प्यार चाहती थी लेकिन इसके साथ ही साथ उसके शरीर को सेक्स की भी ज़रूरत थी. जिसमें कुछ भी गलत नहीं था.nnवो कई बार अपने पति से sex करने की इच्छा ज़ाहिर करते हुए कहती कि उसका ‘बदन आग की तरह जल रहा है’ . इसके जवाब में उसका पति कहता कि “कुछ शर्म कर, दो-दो बच्चों की मां है! तेरे दिमाग में ये सारी चीज़े डाल कौन रहा है कोई यार है क्या?”nnइसके बाद sunita ने इस बारे में कुछ भी कहना बंद कर दिया. वो खुद को अपने कामों में व्यस्त रखने लगी, बच्चों को पालना, मवेशियों का दूध बेचना और घर का ध्यान रखना. लेकिन कुछ दिनों बाद सुनीता का पति बीमार हो गया. Sunita कई बार इन सब के चलते अपने पति को अस्पताल लेकर जाती जिसमें उसके पति का एक रिश्तेदार राकेश (बदला हुआ नाम) उसकी मदद करने लगा. वो कई दफे sunita के साथ अस्पताल जाता, दवाईयां खरीदता और कई बार तो बिल भी भर देता.n nसुनीता राकेश के प्रति आकर्षित होने लगी. राकेश भी शादी-शुदा था. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों के बीच sex भी हुआ. सुनीता बताती है कि राकेश साथ सेक्स बहुत अलग था. जब वो अपने पति के सात सेक्स करती थी तो किसी काम की तरह लगता था. लेकिन राकेश के साथ ये एक-दम फिल्मों की तरह होता था.nnअपने अफेयर को याद करती हुई सुनीता बताती है-nn“हम अपने सारे कपड़े उतार देते थे, बिना कपड़ों के एक-दूसरे के शरीर को देखते थे. हम जब भी sex करते थे तब बिस्तर पर 2-3 घंटे बिताते थे और ये किसी काम की तरह नहीं लगता था ये sex की तरह लगता था.”nnसुनीता राकेश को बता पाती थी कि बिस्तर में वो क्या चाहती थी और राकेश सुनीता को बता पाता था. गांव वालों ने इन्हें मिलते-जुलते देखा था. कई बार ये दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब होते थे. जब गांव वाले इन्हें देखते थे. लोगों ने बातें बनाना शुरू कर दिया था. लेकिन सुनीता का पति बिस्तर पकड़े था और गांव वाले जानते थे कि वो किसी भी तरह के शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है. किसी ने भी कुछ नहीं कहा और गांव वालों की बातें अपने आप रूक गईं. 2 साल बाद सुनीता के पति का देहांत हो गया और अब वो किसी दूसरे मर्द के साथ एक रिश्ते में है जो उससे 14 साल छोटा है. राकेश के साथ अफेयर के समय सुनीता की उम्र 33 साल थी और अब वो 36 साल की है.nnआम सामाजिक धारणा से अगर सुनीता को जज किया जाए तो आप ज़रूर उसे चरित्रहीन कहेगें. लेकिन समाज की बनाई हुई इन धारणाओं को किनारे रख कर अगर एक इंसान के रूप में सुनीता को देखेगें तो आप अपनी ज़रूरतें पूरा करता एक इंसान पाएंगे. चूंकि महिलाओं को हमेशा से सिखाया जाता है कि सेक्स उनके लिए एक काम की तरह है इसलिए वो अपनी इच्छाओं और ज़रूरतों को समझ ही नहीं पाती हैं और उसी ढ़र्रे के अनुसार चलती रहती हैं, जो उनके सामने बनाकर परोसा गया है.nnअपनी अगली series में हम लेकर आएगें कि सुनीता से जब सेक्स पर सवाल किया गया तो उसने क्या जवाब दिया और इसके साथ ही शादी से पहले अपनी सेक्स की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ग्रामीण महिलाएं क्या करती हैं और उन्हें किस तरह की सम्याओं का सामना करना पड़ता है.nnSource :- bit.ly/2UogXZg nnFollow us onnnFacebbok :- fb.com/kachchachittha/nnInstagram :- instagram.com/thekachchachittha/