Include this script into your page along with the iframe for a responsive media embed
गाजियाबाद-अगर आपके पास आती है सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे स्नैपचैट,इंस्टाग्राम के माध्यम से अगर आपको आती है वीडियो कॉल तो आप हो जाइए सावधान क्युकी आप हो सकते है ठगी के शिकार क्युकी ऐसा ही मामला गाजियाबाद के थाना विजय नगर से प्रकाश में आया है जहा पुलिस ने तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जोकि सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके लोगो को ठगा करते थे और अब तक लाखो रुपए ठग चुके है एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया की तीन महिला काजल शिवानी और मेघा को प्रताप विहार स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लगभग 13 लाख के बैंक अकाउंट की ट्रांजिक्शन मिली है साथ ही गिरफ्तार अभियुक्ताओ के पास से 4 पारदर्शी डब्बे 3 मोबाइल फोन 3 सीक्रेट कैमरा 2 आधार कार्ड 2 चेक बुक 2 पैन कार्ड 2 लैपटॉप और एक राउटर भी बरामद किया गया है