Include this script into your page along with the iframe for a responsive media embed
जोधपुर में डॉक्टर की चेकअप के बहाने युवतियों से अश्लील हरकत, विडियो हुआ वायरल जोधपुर। शहर में भगवान के बाद दूसरे भगवान कहे जाने वाले एक चिकित्सक पर अपने क्लिनिक पर लड़कियों को चेकअप के दौरान अश्लील हकरत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिकित्सक की इस हरकत का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिव सेना के स्थानीय नेता ने प्रताप नगर पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल शहर के आखलिया चौराहे के पास न्यू कोहिनूर सिनेमा के सामने एक निजी क्लिनिक चलाने वाले चिकित्सक अब्दल अजीज खां के द्वारा युवतियेां से जांच के बहाने छेड़छाड करने का अश्लील विडियो वायरल हो गया है। सेाशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में डॉक्टर अजीज एक लड़की को इलाज के बहाने क्लिनिक के अंदर ले जाता हुआ और वहां बेंच पर लिटाने के बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहा है। हालांकि इस विडियेा में लड़की खुद को असहज महसूस करती नजर आ रही है, लेकिन डॉक्टर उसे खुद से चिपकाकर उसके शरीर पर कई जगह हाथ लगाते दिख रहा है। पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।