Include this script into your page along with the iframe for a responsive media embed
देश में क्रिकेट धर्म है और इस पर पुरूषों का एकाधिक माना जाता है, लेकिन मिताली राज जेसी महिला क्रिकेटर ने इस सोच को बदला है और ये ही कारण है, कि महिलाएं इस खेल में आगे आई है। अब इनको जयपुर में भी मंच मिलेगा। एसे में बेटियों को क्रिकेट के प्रति प्रोत्साहित करने व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण व समानता का संदेश देने के उद्देश्य से 2 से 4 सितंबर 2022 को जयपुर में बेटियां चौके छक्के लगाएगी। निशुल्क हिस्सा लेंगी बेटियां: इसके लिए जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी में बेटी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान की कोई भी बेटी निशुल्क हिस्सा ले सकती है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी बनाएंगी उत्साह: कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा है। कार्यक्रम का आयोजन राईसा इवेंट के द्वारा किया जा रहा है। आयोजक अमित बुकाडीया और रमेश सरडा ने बताया की कार्यक्रम में 6 टीम भाग लेगी, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर का निशुल्क प्रशिक्षण देकर खिलाया जाएगा। नाम हैं खास: टीम के नाम सामाजिक जागरूकता देने वाले हैं जोकि क्रमशः बेटी, सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान, समानता और स्वाभिमान है। ट्रॉफी लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रहे। Music: Blue window Musician: Jeff Kaale #betipremiereleague #bharatnews #bharatnewstvprime